मुख्य पृष्ठ > विविध > सेहत > सेहत समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गर्भवती महिलाओं के लिए 'जननी एक्सप्रेस'
ND
उड़ीसा में मातृत्व मृत्यु दर नियंत्रित करने के उद्देश्य से जल्द ही राज्य में गर्भवती महिलाओं के लिए चौबीसों घंटे की एक निःशुल्क परिवहन सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 'जननी एक्सप्रेस' नामक यह नई योजना राज्य के 314 प्रखंडों में से 124 प्रखंडों में अगले महीने लागू की जाएगी।

इस योजना के पहले चरण के लिए उन प्रखंडों का चयन किया गया है, जहाँ कम से कम 50 या इससे अधिक गर्भवती महिलाएँ प्रत्येक प्रसव प्रक्रिया से गुजरती हैं। 'जननी एक्सप्रेस' नामक नई स्कीम के तहत सरकार द्वारा इसके लिए वाहन उपलब्ध कराए जाएँगे और चिकित्सा संबंधी सभी सुविधाएँ इन वाहनों में मौजूद होंगी।
और भी
बच्चों के लिए मेडिकेटेड च्युइंगम
'क्रोनिक पेन' से मस्तिष्क पर प्रभाव
श्वास गंध बताएगी शक्कर की मात्रा !
राजदार होती हैं आँखें
फिट रखता है भारी नाश्ता
सोचें सेहत के बारे में