लंदन। दूर देशों की यात्रा के बाद होने वाले 'जेट-लैग' यानी नींद की अनियमितताओं से निपटने के लिए दवाइयों का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
हाउस्टन विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार जेट-लैग से लड़ने के लिए 'मैलाटोनिन' नामक हारमोन का सेवन स्मृति संबंधी विकारों को जन्म दे सकता है।
जेट-लैग से लड़ने के लिए कई बार मेलाटोनिन सप्लीमेंट्स का सेवन किया जाता है। अनुसंधानकर्ता ग्रेग डब्ल्यू, रोमन के अनुसार 'इस अध्ययन के दौरान हमने इस बात की पड़ताल की है किशरीर की घड़ी स्मृतियों को किस तरह नियंत्रित करती है।'
|