|
आहार में कार्बोहाइड्रेट की कम मात्रा प्रोस्टेट ट्यूमर की वृद्धि को रोकती है। वैज्ञानिकों के अनुसार कार्बोहाइड्रेट शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाता है जो प्रोस्टेट ट्यूमर का कारण बनती है। आहार में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होने से इंसुलिन भी कम बनती है, जिसके चलते ट्यूमर का खतरा भी कम हो जाता है। 'ड्यूक' यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के स्टीफन फ्रीडलैंड के अनुसार, 'इंसानी चिकित्सा परीक्षणों में अगर इस बात की पुष्टि हो जाती है तो कैंसर की रोकथाम आसान हो जाएगी क्योंकि आहार पर हम नियंत्रण कर सकते हैं।'
|