अस्थमा यदि बच्चों को बचपन में पकड़ ले तो जीवनभर पीछा नहीं छोड़ता है। इससे बचने के लिए अनुसंधान काफी समय से किए जा रहे थे और हाल ही में नतीजा आया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि यदि बच्चे आर्गेनिक दूध, दही, चीज आदि खाते हैं तो उन्हें एक्जीमा और अस्थमा जैसी परेशानियों से बचाया जा सकता है।
शोध बताते हैं कि जो बच्चे आर्गेनिक दूध और दही आदि का सेवन करते हैं, उन्हें किसी भी तरह की एलर्जी की संभावना नहीं होती जबकि उन बच्चों में ज्यादा रहती है, जो पहले दो साल में परंपरागत दूध पीते हैं। हालाँकि यह पता नहीं चल सका है कि आर्गेनिक भोजन किस तरह से एलर्जी से बचाता है, परंतु फिर भी इतना कहा जा सकता है कि फैटी अम्ल की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
|