|
यदि आप महीने में एक बार उपवास रखते हैं तो आप दिल के खतरे को काफी हद तक कम कर लेते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार पेट को एक दिन आराम देने यानी एक दिन भूखे रहने से शरीर की उपापचय क्रिया एकदम सही हो जाती है और इससे व्यक्ति को कोई भी काम अधिक क्षमता से करने में मदद मिलती है। साल्ट लेक सिटी में यूनिवर्सिटी ऑफ उटा में जैव औषधि सूचना विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. बेंजामिन हौर्न के हवाले से बताया कि उपवास रखने वालों के दिल को अधिक सुरक्षा मिलती है।
|