|
रोजाना की खुराक व सब्जियों पर आधारित एक शोध में यह बात सामने आई है कि यदि रोजाना थो़ड़ी मात्रा में प्याज खाई जाए तो हृदयाघात को कई हद तक टाला जा सकता है। इंस्टीट्यूट ऑफ फूड रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक चाय, प्याज, सेबफल, रेड वाइन,स्ट्राबैरी और चॉकलेट दिल को सुरक्षित बनाए रखने के लिए काफी उपयोगी हैं। इसी के साथ इनके सेवन से मोटापा कम करने में भी सहायता मिलती है। शोधकर्ता पॉल करुन ने बताया कि रोजाना यदि 100 से 200 ग्राम तक प्याज खाई जाए तो यह दिल की बीमारियों से ल़ड़ने में ज्यादा कारगर साबित होगा।
|