एजेंसी। वैज्ञानिकों को अल्जाइमर बीमारी का पता लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अब साधारण खून जाँच से यह पता चल सकेगा कि किसी व्यक्ति को अल्जाइमर होने की संभावना है या नहीं।
'नेचर मेडिसन' नामक पत्रिका में छपी एक रिपोर्ट में यह कहा गया है कि कई वर्षों पहले ही ब्लड में पाए जाने वाले सेल्युलर चैटर का पता चलता है, जिससे अल्जाइमर बीमारी के बारे में जाना जा सकता था। काफी सालों पहले इस बात का पता चला कि खून में एक विशेष प्रकार का जैविक सिग्नेचर होता है, जिससे अल्जाइमर के लक्षणों का पता लयाया जा सकता है। शोध्ाकर्त्ताओं ने वर्षों पुराने कुछ लोगों के खून के नमूने लेकर इसकी जाँच की। शोध के दौरान यह बात सामने आई कि जिन लोगों में अल्जाइमर होने की भविष्यवाणी की गई थी, उनमें ज्यादातर लोग इससे पीडि़त पाए गए।
|