जान-जहान | यूँ रहें स्वस्थ | यौन समस्याएँ | आहार | आयुर्वेद | चिकित्सा पद्धतियाँ | घरेलू नुस्खे | जडी-बूटियाँ | सेहत समाचार
मुख पृष्ठ » विविध » सेहत » यूँ रहें स्वस्थ » महिलाओं के लिए सेहत के टिप्स (Health care tips)
Feedback Print Bookmark and Share
 
Health
ND
पैदल चलें, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें
आप चाहे फुल टाइम या पार्ट टाइम कामकाजी महिला हों किसी भी सूरत में पैदल चलने का समय जरूर निकालें। इसके लिए नीचे चौक तक जाकर सब्जियाँ लाने से लेकर कुत्ते को घुमाने तक कोई भी बहाना ढूँढ सकती हैं। ऑफिस और घर दोनों की सीढ़ियाँ चढ़कर आप अपना फिटनेस लेवल ठीक रख सकती हैं। याद रखें यह तनाव को कम करने का बहुत ही अच्छा उपाय हो सकता है।

फैट कम करें
ऑफिस में कचोरी-समोसे, चाट-पकौड़ियाँ जीभ को ललचाती हैं लेकिन शरीर पर अतिरिक्त चर्बी भी चढ़ाती हैं। यह मत भूलिए कि पीत्जा, बर्गर या आलू की चिप्स से वजन नहीं बढ़ता। यह भी याद रखें कि तेल और वसा शरीर की कांति बनाए रखने के लिए जरूरी भी हैं। इसलिए तेल और वसा को जीरो करने की कोई जरूरत नहीं है। किसी हैल्दी मिड डे मील का चुनाव करें, ऑफिस की महिलाकर्मियों के साथ पुरुष सहयोगियों को भी इसमें शामिल करें। अंकुरित चने के सलाद के बारे में क्या खयाल है?

तनाव घटाएँ
तनाव घटाने के कई उपकरण इन दिनों बाजार में हैं। मसलन स्ट्रेस बस्टर बॉल्स या एक्वेरियम तनाव घटाने के जाने-माने साधन हैं। इन पर गौर कर सकती हैं।
संबंधित जानकारी खोजें