जान-जहान | यूँ रहें स्वस्थ | यौन समस्याएँ | आहार | आयुर्वेद | चिकित्सा पद्धतियाँ | घरेलू नुस्खे | जडी-बूटियाँ | सेहत समाचार
मुख पृष्ठ » विविध » सेहत » यूँ रहें स्वस्थ » इस मौसम में हृदय रोगी रखें ख्याल (Health tips)
Feedback Print Bookmark and Share
 
दिल का रखें खास ख्याल
ND
हृदय रोग विशेषज्ञ के अनुसार सर्दियों में रक्तवाहिनियाँ सिकुड़ जाती हैं। इसका असर हृदय को खून पहुँचाने वाली धमनी पर भी पड़ता है। इसलिए हृदय रोगियों को हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

इससे बचने के लिए ज्यादा ठंडे माहौल में जाने से बचना चाहिए।

यदि ठंड में बाहर निकलें तो अच्छी तरह से ऊनी वस्त्र पहनकर और सिर में भी टोपी आदि लगाकर निकलें।

इसके साथ ज्यादा फैट वाली चीजें खाना और सिगरेट, शराब आदि का सेवन बिल्कुल बंद कर दें।

सुबह-शाम 3-4 किमी सैर जरूर करें।

नमक का सेवन कम करें।

मक्खन व घी का प्रयोग भी सीमित मात्रा में करें।

तनाव से बचें।

गुनगुनी धूप का आनंद लें लेकिन सिर को अधिक तपने ना दें।

अधिक ठंड बढ़ने पर ताप सेंके मगर कुछ दूरी से।
संबंधित जानकारी खोजें