इस मौसम में यात्रा के दौरान भी अपने खान-पान के रूटीन में ज्यादा बदलाव न लाएँ और न ही बाहर का बहुत ज्यादा खाएँ। बहुत अच्छा होगा अगर यात्रा के लिए आप अपने साथ हलके स्नैक्स ले जाएँ। फल, मूँगफली, प्रोटीन शेक, पॉपकॉर्न जैसी चीजों से आप हलका भी महसूस करेंगे और इन्हें थोड़ी-थोड़ी देर में लेने से कोई नुकसान भी नहीं है। आप जहाँ जा रहे हैं वहाँ जाने से पहले देख लें कि आपको कहाँ ठहरना है और आस-पास कौन से अच्छे रेस्तराँ हैं। चिपचिपे मौसम में जितना हो सके नॉनवेज न खाएँ। |