मानसून के आते ही सेहत को लेकर सचेत हो जाना चाहिए। खासकर तब जब बरसात के दिनों में भी बरसात ना हो रही हो और उमस तथा बेचैनी का वातावरण हो। ऐसे माहौल में शरीर की नमी बनाए रखना जरूरी है। आइए जानें बदलते मौसम में अपने खानपान के बारे में : 1 अधिक से अधिक पानी पीएँ। 2 कोल्ड ड्रिंक पीने से बचें।3 बहुत ठंडा तरल पदार्थ न पीएँ।3 हलका और पौष्टिक खाएँ।4 भारी फल-सब्जियाँ जैसे पालक, मूली, प्याज, लहसुन आदि न खाएँ।5 इस मौसम में कम से कम मेवे खाएँ। 6 अपने खाने में फल, सलाद और जूस को शामिल करें। 7 बाहर के तले-भूने खाने से जितना हो सके परहेज करें।8 तरल पदार्थ अधिक लें और घर का बना खाना खाएँ। 9 अधिक तेल, मसाला, तला-भुना न खाएँ।10 नींबू पानी, शरबत, लस्सी आदि बनाकर पीएँ। |