ऑफिस हो या घर, जब भी काम का बोझ अतिरिक्त बढ़ जाता है सिर की नसों में खिंचाव आने लगता है। आइए जानें कुछ आसान से टिप्स जब सिर में हो दर्द :1. सबसे पहले खुद पर नियंत्रण पाएँ। 2. एकांत में रिलैक्स हों। 3. अपने सिर के बालों को खुला छोड़ दें। 4 . बिस्तर पर बिना तकिए के लेट जाएँ। 5. अब अपनी साँसों पर ध्यान केन्द्रित करें। 6. अगर प्राणायाम की जानकारी ना हो तो कतई प्रयास ना करें। 7. गहरी साँसे शरीर पर नियंत्रण लाने में मददगार होती है। 8. अब अपने हाथों के अँगूठे दोनों कान के पास रखें और हल्के से दबाएँ। 9. चारों अँगुलियाँ कपाल पर एक-दूसरे में फँसा कर थोड़ी देर तक रखें। 10. अब आरामदायक मुद्रा में बैठ जाएँ। 11. अपने दोनों पैरों को मिलाएँ और स्ट्रेच करें। 12. दोनों हाथों को ऊपर की तरफ फैलाएँ और मुस्कुराने का प्रयास करें। 13. याद रखें,एकदम से खिलखिलाना सिरदर्द में पीड़ादायक हो सकता है। 14. अगर सुहानी शाम हों तो छत पर टहलना लाभदायक हो सकता है। 15. मोबाइल स्वीच ऑफ करना आवश्यक है। ताकि छत पर घूमने का असली आनंद आप उठा सकें। 16. खुली हवा में कोई पुराना मीठा सा गाना या ग़ज़ल गुनगुनाएँ। 17. कल्पना करें कि धीरे-धीरे दर्द कम हो रहा है। 18. टहलते हुए जब थक जाएँ तो छत पर एक साफ कोने में बैठ जाएँ और आँखें बंद कर ठंडी हवा को महसूस करें।19. अगर आस-पास प्राकृतिक नजारे हो तो कहना ही क्या! हरियाली को ध्यान से देखने पर भी सिरदर्द में आराम मिलता है।20. सिरदर्द में सुगंध चिकित्सा भी कारगर होती है। लेकिन सौम्य और भीनी-भीनी सुगंध ही असरकारी होती है। तेज और तीखी सुगंध से बचें। |