मुख पृष्ठ > विविध > सेहत > यूँ रहें स्वस्थ > सफर में कैसे रहें स्वस्थ
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
सफर में कैसे रहें स्वस्थ
सैर-सपाटे में सेहत का रखें ख्याल
NDND
सुहाना सफर और ये मौसम हसीं ...ये गुनगुनाते हुए कहीं आपको चक्कर ना आ जाए! दरअसल हम बात कर रहे हैं सफर के दौरान होने वाली परेशानियों के बारे में। सफर में कुछ बीमारियों और परेशानियों से बचा जाए तो घूमने-फिरने का मजा दुगना हो जाता है। आइए, जानते हैं यात्रा में प्रमुख रूप से कौन सी समस्या उभर सकती है।

उल्टियाँ: कुछ लोगों को कार, हवाई जहाज, स, बीड़ी, सिगरेट और झूले आदि में चक्कर आने तथा उल्टियाँ होने की शिकायत होती है। उन्हें चाहिए कि अपने निजी चिकित्सक से परामर्श कर दवाई आदि को साथ लेकर चलें।

सफर में बैठने के लिए हवादार स्थान का चयन करें।

स्वच्छ आरामदायक परिधान पहनें।

सफर से पूर्व गरिष्ठ भोजन ना करें।

बिलकूल भूखे रह कर सफर करना भी परेशानी भरा हो सकता है।

हल्का नाश्ता करें।

NDND
इधर-उधर झाँकने से बचें।

एकदम सामने देखें।

गर्दन सीधी रखें।

साथ में नींबू, इलायची, लौंग, पुदीना-सत तथा ऑरेंज टाफियाँ रखें।

पीने के पानी में कम मात्रा में ग्लुकोज, पीपरमेंट आदि मिलाएँ।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
डायबिटीज रोगियों के लिए टिप्स
जूस का सेवन सावधानी से करें
स्वस्थ रहने के लिए चंद टिप्स
रक्तचाप के रोगी का आहार कैसा हो
ऑफिस में कैसे रहें सेहतमंद
एड़ी में दर्द के लिए अपनाएँ टिप्स