*प्रतिदिन 35-40 मिनट तेज चलें।
* खाना एक साथ न खाकर थोड़ी-थोड़ी देर में थोड़ा-थोड़ा खाएँ।
* दिनभर के भोजन में तेल का इस्तेमाल 3-4 चम्मच (रिफाइंड) करें।
* भोजन चिकित्सक द्वारा बताई आहार तालिका के अनुसार दिए निर्धारित समय पर ही करें तथा निश्चित मात्रा में करें।
* भोजन में रेशेदार पदार्थों का सेवन ज्यादा करें। इससे रक्त में ग्लूकोज का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता है और रक्त में ग्लूकोज की मात्रा नियंत्रित रहती है।
* उपवास न करें और न ही खूब दावत उड़ाएँ। इस तरह अगर आप इन बातों पर अमल करेंगे तो आप स्वयं इस रोग को नियंत्रित कर सकते हैं। |