मुख पृष्ठ > विविध > सेहत > यूँ रहें स्वस्थ > ऑफिस में कैसे रहें सेहतमंद
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
ऑफिस में कैसे रहें सेहतमंद
सेहत के लिए छोडि़ए बहाने बनाना
NDND
स्वस्थ एवं फिट रहने के लिए व्यस्त रहना बहुत ही जरूरी हैं अपनी दिनचर्या में बदलाव लाकर आप आसानी से व्यस्त भी रह सकेंगे और काम भी समय से पूरा कर सकेंगे। कैसे, आइए जानें।

ऑफिस में बैठने का काम हो तो बीच-बीच में टहलें। अपनी फाइलें, रजिस्टर आदि स्वयं ही उठाकर कर रखें या फिर लंच टाइम में अपने केबिन में ही टहल लें। किसी भी तरीके से 15-20 मिनट तो अवश्य ही चलें ताकि शरीर की कसरत हो जाए।

घर पर ही ऐसा नाश्ता तैयार करके रख लें, जो सेहतमंद होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी हो। उसे पैक करके ऑफिस ले आएँ। आटे की नमकीन-मीठी मट्ठियाँ, भुना चिउड़ा, काले भुने चने आदि पदार्थ ज्यादा लेने की कोशिश करें।

आप ऑफिस मीटिंग के लिए बाहर जाते हैं तो जब भी रेस्टोरेंट में लंच करना पड़ जाए तो सलाद, सूप आदि अधिक लें।

तले-भुने व गरिष्ठ भोजन की बजाए ऐसे भोजन का आर्डर दें,जो आपके लिए नुकसानदेह न हो।

गर्मी के मौसम में ठंड पेय लेते समय ध्यान रखें कि ये कैमिकल युक्त न हों। आप जूस, शरबत, शिकंजी अधिक मात्रा में ले सकते हैं।

काम करते-करते थक जाएँ तो कुर्सी पर ही विश्रामदायक मुद्रा में बैठ जाएँ। आँख बंद कर लें। ऐसा 10 मिनट तक करें।
सौजन्य से - योग संदेश
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
एड़ी में दर्द के लिए अपनाएँ टिप्स
सेहत के लिए दिलचस्प टिप्स
समय पर नियंत्रित करें उच्च रक्तचाप
गुस्सा नहीं गुस्से का इलाज करें
खुश रहना आपके हाथ में है
गर्भवती स्त्री के लिए उपयोगी टिप्स