डॉ.एके पंचोलिया एक सर्वेक्षण के अनुसार, हर चार में से एक व्यक्ति उच्च रक्तचाप से प्रभावित है। भारत में शहरी लोगों में उच्च रक्तचाप 25 प्रश व गाँवों में 10 प्रश पाया गया है। रक्तचाप क्या है' हृदय द्वारा सारे शरीर को रक्त वाहिनियों के माध्यम से दबाव की क्रिया से रक्त भेजने से पैदा हुए दबाव को रक्तचाप कहते हैं।' एक स्वस्थ मनुष्य का रक्तचाप 120 एमएमएचजी सिस्टोलीक व 80 एमएमएचजी डाईस्टोलिक होता है। मोटापा, तनाव, धूम्रपान, मद्यपान, वंशानुगत आदि उच्च रक्तचाप के कारण हो सकते हैं। इसका पूर्ण निवारण नहीं है, परंतु इसको नियंत्रित किया जा सकता है। संतुलित आहार जैसे गेहूँ, चावल, हरी सब्जियाँ, ताजे फल, मछली तथा संतुलित मात्रा में नमक का सेवन, व्यायाम तथा अपने चिकित्सक द्वारा बताई गई दवाइयाँ लेकर इसे नियंत्रित किया जा सकता है। ध्यान रहे, पंगु होकर दूसरों पर आश्रित न रहना पड़े, इसलिए यदि रक्त दाब सामान्य रखने के लिए दवा की जरूरत हो तो नियमित लें। उच्च रक्तचाप का इलाज आसान और संभव है। |