आप चाहते हैं कि वे आपको गलती पर टोकें तो यही उनसे कह दें। एक व्यक्ति ने निश्चय किया कि हफ्ते में तीन शाम व्यायाम करेगा। उसने अपनी पत्नी से कहा कि तुम सिर्फ इस बात का ख्याल रखना कि इन तीन शामों को कोई कार्यक्रम न तय हो जाए। इस तरह उसका काम आसान हो गया और वह अपने निश्चय को पाने में सफल रहा।
विकल्प अपनाइए एक बुरी आदत को छोड़ने का निश्चय पूरा करना मुश्किल है और इसकी तुलना में अच्छा काम करने का निश्चय पूरा करना आसान है। उन्हीं संकल्पों को ज्यादा सफलता मिली है जिनमें इन दोनों बातों का मेल होता है। जैसे शाम को दफ्तर से ठीक समय पर निकल लेना और गपशप से बचे समय का किसी अन्य काम में उपयोग करना।
पवन ने अपना वजन घटाने का निश्चय किया तो दूसरा निर्णय रात के खाने से पहले घर पहुँचकर कुछ न खाने का भी था। वह दफ्तर से घर दो किमी की दूरी पैदल नापने लगा। इससे व्यायाम तो निश्चित हुआ ही, वह घर भी ऐसे समय पहुँचने लगा कि खाने से पहले कुछ खाने का अवसर ही नहीं बचता था।
अपने प्रण के प्रति चौकस रहिए आप देर रात का खाना बंद करना चाहते हैं तो इस निश्चय को ही लिखकर फ्रीज पर चिपका दें। आप हर हफ्ते एक किताब पढ़ना चाहते हैं तो इसे लिखकर अपने शीशे पर चिपका दें। अगर वजन कम करने का प्रण लिया है तो अपनी डायनिंग टेबल के पास किसी मनपसंद फिल्म तारिका अथवा मॉडल की तस्वीर चिपका लें वो तस्वीर आपके खाने पर अंकुश का काम करेंगी। इस तरह आप खुद को अपने प्रण के प्रति चौकस भी रख पाएँगे।
नकारात्मक व्रत मत लीजिए पुराना कर्ज जब तक नहीं चुक जाता मैं नए कपड़े नहीं खरीदूँगी, यह निश्चय असफल ही होने वाला है। फिर जैसे ही आपको कोई बहुत सुंदर ड्रेस अथवा 25 प्रश छूट वाला स्वेटर दिखता है तो उसे खरीदते ही आपको अपना संकल्प ही टूट गया लगता है। इसकी बजाए ऐसा बजट बनाना बेहतर है जिसमें कभी-कभार खरीददारी की गुंजाइश भी रहे। नकारात्मक व्रत टालूपन ला देता है अतः एकदम से असंभव काम कर पाने का प्रयास मत कीजिए।
पलायन की न सोचे वैसे तो हर दिन नए साल की शुरुआत करता है। 17 मार्च को अपना भोजन कम करने के अभियान में कसर रह गई हो तो फिर 18 मार्च से ही इसे फिर से लागू कर दीजिए। बीच में संकल्प को अधूरा मत छोड़िए। कल पर टालने का काम भी मत कीजिए। याद रखिए वक्त मुट्ठी मेंसे रेत की मानिंद सरक जाता है फिर आप सिर्फ हाथ मलते रह जाते हैं।
नववर्ष का आगमन नवप्रण के लिए बढ़िया अवसर है। यह उत्साह का समय है तो इस बार सबको नववर्ष शुभ हो। कहने के तुरंत बाद आप कहें- मैं निश्चय करता हूँ कि... और इस बार तो आप यह भी जानते हैं कि इस पर कैसे अडिग रहना है।
|