मुख्य पृष्ठ > विविध > सेहत > यूँ रहें स्वस्थ
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नववर्ष आगमन पर लीजिए नवप्रण
- पद्मा राजेन्द्र
SubratoND
तो...क्या सोचा आपने? वजन कम करने की मुहिम छेड़ेंगे या फिर खर्चा कम करेंगे? 'न्यू इयर रिज्योल्यूशंस' के रूप में ऐसे ढेर सारे विचार दिमाग में उमड़-घुमड़ रहे होंगे। हर साल ऐसे ढेरों विचार मन में तो आते हैं लेकिन कार्यरूप में बहुत कम परिणत हो पाते हैं।

इसके लिए जरूरी है कि योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाए और रखा जाए कुछ बातों का ध्यान, फिर देखिए कैसे बनते हैं आप संकल्पवान।

पहले से बनाएँ योजना
अक्सर लोग तुरंत निर्णय कर लिया करते हैं और यह विचार भी नहीं करते कि वे इस पर अमल भला किस तरह से करने जा रहे हैं। पहले अपनी उन आदतों को पहचानिए जिन्हें आप बदलना चाहते हैं। फिर उससे होने वाले नुकसान पर विचार कीजिए फिर इसके अच्छे-बुरे पक्षों का भी हिसाब लगाएँ व सावधानीपूर्वक लाभ-हानि की तुलना करें। एक बार संकल्प लेने के बाद उसे लिखकर रख लीजिए और मन ही मन योजना को दृढ़ कीजिए कि आप जो करने जा रहे हैं उसे आखिर कैसे करेंगे।

एक हो संकल्प
कई लोग एक बार में बहुत सारे संकल्प ले लेते हैं, मसलन धूम्रपान छोड़ने, वजन घटाने, पढ़ाई में ध्यान लगाने, माता-पिता से बेहतर ढंग से पेश आने का निश्चय एक साथ कर लेते हैं, परंतु निष्कर्ष यह निकलता है कि जिसने जितने ज्यादा निश्चय किए उसके सफल होने की संभावना उतनी ही कम हो गई। एकदम से सब कुछ बदल डालने की इच्छा प्रायः असंभव ही होती है। अतः बेहतर यही है कि किसी एक महत्वपूर्ण चीज का लक्ष्य बनाएँ और उसे पूरे मन से पाने की ईमानदारी से कोशिश करें।

लक्ष्य निर्धारण रखें स्पष्ट
अक्सर भारी भरकम लक्ष्य निर्धारित कर लिया जाता है। जैसे कि मैं इम्तेहान में टॉप पोजिशन लाऊँगा। इसकी बजाए यह प्रण अधिक कारगर होगा कि मैं परीक्षा में टॉप करने के लिए पूरी मेहनत करूँगा/ करूँगी। आपके संकल्प में सिर्फ यही नहीं होना चाहिए कि आप क्या और क्यों करना चाहते हैं बल्कि यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि आप इसे हासिल कैसे करेंगे, इतना करने के बाद आप लक्ष्य की तरफ बखूबी बढ़ सकते हैं।
  तो...क्या सोचा आपने? वजन कम करने की मुहिम छेड़ेंगे या फिर खर्चा कम करेंगे? 'न्यू इयर रिज्योल्यूशंस' के रूप में ऐसे ढेर सारे विचार दिमाग में उमड़-घुमड़ रहे होंगे। हर साल ऐसे ढेरों विचार मन में तो आते हैं लेकिन कार्यरूप में बहुत कम परिणत हो पाते हैं।      


कृतसंकल्प बने
अपने मन से प्रण लेने वालों में से ही अधिक लोग सफल होते हैं। यह बात आमतौर पर सभी निर्णयों पर लागू होती है। दूसरे लोग आपकी शक्ति और प्रेरणा बन सकते हैं लेकिन प्रण के लिए कृतसंकल्प आपको ही होना होगा। इसलिए खुद से प्रण करें।

करीबी लोगों से सहायता भी माँग लीजिए
अपने निश्चय को जग पर जाहिर भी कीजिए। अपने परिवार और दोस्तों में घोषणा कीजिए कि आप नई नौकरी तलाश रहे हैं अथवा खर्चों में कटौती कर रहे हैं। कई लोग ऐसे हैं जो वजन कम कर रहे होते हैं अथवा धूम्रपान छोड़ने वाले होते हैं तो वे दूसरों से कह देते हैं कि वे उपरोक्त निर्णय ले चुके हैं। परंतु अपने निश्चय की सिर्फ घोषणा ही मत कीजिए अपने करीबी लोगों को यह भी बताइए कि इसमें वे लोग भला किस तरह से आपकी मदद कर सकते हैं।
1 | 2  >>  
और भी
अचानक हड्डी टूटना
नई पीढ़ी एचआईवी के प्रति जागरूक
एचआईवी पॉजिटिव लोग, फैलाएँगे पॉजिटिव विचार
थोड़ी-सी मस्‍ती थामें उम्र की लगाम
स्टेमिना बनाए एरोबिक्‍स
दिल का दौरा पड़ने पर...