मुख्य पृष्ठ > विविध > सेहत > यूँ रहें स्वस्थ
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सिक्स पैक एब्स मिलेंगे जिम से
सिट-अप्

फर्श/दरी पर लेटकर पैरों को घुटनों से मोड़कर, पंजे फर्श पर रखें। हाथों को सिर के पीछे या सीने पर रख और कंधों से शरीर का ऊपरी हिस्सा कमर के साथ उठाकर घुटनों तक लाने का प्रयास करें। इस प्रकार उदर की मांसपेशियाँ अपनी पूरी शक्ति से कार्य करेंगी और उनमें शक्ति का संचार होगा। प्रत्येक सिट-अप को साँस अंदर लेते हुए प्रारंभ कर साँस छोड़ते हुए विश्राम की पूर्व अवस्था तक जाना चाहिए। प्रेक्टिस होने पर सिट-अप्स के लिए सीने पर मेडिसिन बॉल या अन्य वजन रखा जा सकता है।

लेग लिफ्ट (पाद-उत्तानासन) : फर्श पर लेटे रहकर, पैर सीधे व हाथ, शरीर के दोनों ओर रखें। पाँवों को एक साथ सीधा उठाकर घुटनों से
हृदय की, शरीर की अन्य मांसपेशियों के लिए कार्डियो-व्यायाम जैसे एरोबिक्स व्यायाम साइकिलिंग, तैराकी, पैदल चलना, दौड़ना, नृत्य, रैकेट स्पोर्ट्‌स आदि करना आवश्यक है
मोड़े बिना 90 डिग्री कोण तक कमर के सीधे ऊपर तक लाएँ, 6 से 10 सेकंड तक होल्ड करें, विश्राम की पूर्व अवस्था में वापस लौटें।10-12 बार प्रतिदिन करने से पैरों की मांसपेशियों के साथ उदर के निचले हिस्से को आवश्यक शक्ति प्रदान करता है।


याद रखिए इन व्यायाम के द्वारा आप उदर की मांसपेशियों को शक्ति भर प्रदान कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त हृदय की, शरीर की अन्य मांसपेशियों के लिए कार्डियो-व्यायाम जैसे एरोबिक्स व्यायाम साइकिलिंग, तैराकी, पैदल चलना, दौड़ना, नृत्य, रैकेट स्पोर्ट्‌स आदि करना आवश्यकहै ताकि आपकी फिटनेस बनी रहे। इसके अतिरिक्त शरीर में जमा अनावश्यक वसा को जलाना और संतुलित भोजन का ध्यान रखा जाना भी 6 पैक एब्स के लिए जरूरी है।

वसा जलाने के लि

* भार उठाएँ : वजन उठाने के लिए जरूरी नहीं कि आप जिम जाएँ। आप इस हेतु पुश-अप, सिट-अप या चिन-अप जैसे व्यायाम कर सकते हैं।

* हृदय मजबूत बनाएँ : इसके लिए रनिंग, साइकिलिंग, तैराकी, रस्सी कूदना, टेनिस, वॉलीबॉल, चढ़ाई, नृत्य आदि उपयुक्त हैं जो प्रतिदिन न्यूनतम 20 मिनट के लिए तो की ही जानी चाहिए।

* वसा जलाने में मदद देने वाले विटामिन से भरपूर फल जैसे संतरा, मौसंबी, आँवला व अमरूद। इसके अतिरिक्त प्रचुर मात्रा में लिया गया पपीता व हरी शाक व फाइबर डाइट वसा नियंत्रण में सहायक हैं।
<< 1 | 2 
और भी
अचानक हड्डी टूटना
नई पीढ़ी एचआईवी के प्रति जागरूक
एचआईवी पॉजिटिव लोग, फैलाएँगे पॉजिटिव विचार
थोड़ी-सी मस्‍ती थामें उम्र की लगाम
स्टेमिना बनाए एरोबिक्‍स
दिल का दौरा पड़ने पर...