मुख्य पृष्ठ > विविध > सेहत > यूँ रहें स्वस्थ
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सिक्स पैक एब्स मिलेंगे जिम से
NDND
हृदय की, शरीर की अन्य मांसपेशियों के लिए कार्डियो-व्यायाम जैसे एरोबिक्स व्यायाम साइकिलिंग, तैराकी, पैदल चलना, दौड़ना, नृत्य, रैकेट स्पो र्ट्‌स आदि करना आवश्यक है ताकि आपकी फिटनेस बनी रहे। इसके अतिरिक्त शरीर में जमा अनावश्यक वसा को जलाना और संतुलित भोजन का ध्यान रखा जाना भी 6 पैक एब्स के लिए जरूरी है।

सुंदर दिखने की चाहत स्त्रियों का नैसर्गिक गुण है किंतु अब स्मार्ट/ आकर्षक दिखने के लिए पुरुष भी पीछे नहीं हैं। टॉल, डार्क एवं हैंडसम दिखने की चाहत युवकों को जिम्नेशियम की ओर खींच लेती है और अब फिल्मी हीरो के प्रदर्शन के बाद पेट या उदर की 6 पैक एब्सका फैशन एक विशिष्ट आकर्षण है। प्रश्न यह उठता है कि आखिर 6 पैक एब्स क्या है? नाभि के दोनों ओर ट्रांसवर्सस एब्डोमिनिस मांसपेशी 3-3 के समूह में सभी स्त्रियों व पुरुषों में उपस्थित रहती है। चूँकि वसा की भोजन में अधिकता और वसा का संग्रहीकरण उदर के आसपासव चारों ओर रहता है इसलिए इस मांसपेशी के समूह पर वसा की मोटी परत चढ़ जाती है और... 6 पैक एब्स वसा की दीवार के पीछे छुप जाती है। आखिर 6 पैक एब्स को कैसे प्राप्त किया जा सकता है। यह एक कठिन व्यायाम व डाइट नियंत्रण की प्रक्रिया है जो उदर के चारों ओर के वसा को जलाकर मांसपेशी को उभारने में मदद करती है। लगातार लगन (मोटिवेशन) और मेहनत के द्वारा 4 से 6 माह में 6 पैक एब्स को प्राप्त किया जा सकता है। सिक्स एब्स के लिए जरूरी है कि शरीर की अनावश्यक वसा कम की जाए तथा (एब्डोमेन) की मांसपेशियों को आवश्यक शक्ति दी जाए।

कहना आसान है, करना कठिन परंतु असंभव नहीं। जो चाहिए वह है इच्छाशक्ति, धीरज, समय व एकाग्रता और आप सभी पुरुष सिक्स पैक एब्स के धनी हो सकते हैं जो सभी के लिए आकर्षण और आपके लिए गौरव का विषय हो सकता है। आइए समझें, कैसे मांसपेशियों को व्यायाम के द्वारा ताकतवर बनाया जा सकता हैः-

ह क्रंच एक्सरसाइज : फर्श पर लेटकर साँस अंदर खींचते हुए शरीर का ऊपरी हिस्सा (कंधे) आंशिक रूप से उठाएँ ताकि आप महसूस कर सकें कि यह उठाव उदर की मांसपेशियों के द्वारा ही किया गया है। इस व्यायाम के लिए हाथों को सीने पर रखा जा सकता है। इस व्यायाम को10-12 बार प्रत्येक 6 सेकंड के कंधे उठी अवस्था तथा प्रत्येक 6 सेकंड के विश्राम अवस्था के साथ सप्ताह में 5 दिन किया जाना चाहिए। हाथों को सिर के पीछे रखने पर कमर पर अधिक लोड पड़ता है तथा प्रारंभिक अवस्था में शीघ्र थकान व यदा-कदा कमर दर्द हो सकता है।
1 | 2  >>  
और भी
अचानक हड्डी टूटना
नई पीढ़ी एचआईवी के प्रति जागरूक
एचआईवी पॉजिटिव लोग, फैलाएँगे पॉजिटिव विचार
थोड़ी-सी मस्‍ती थामें उम्र की लगाम
स्टेमिना बनाए एरोबिक्‍स
दिल का दौरा पड़ने पर...