वाशिंगटन। यदि आप हमेशा जवान बने रहना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस अपनी लाइफ स्टाइल में थोड़ा बदलाव लाना होगा। एक नई किताब कहती है कि जवाँ बने रहने के लिए जीवन में थोड़ी मस्ती, थोड़ा डांस करो, वाइन पियो और चॉकलेट खाओ।
सेंट लुईस यूनिवर्सिटी के गेरिएट्रिक मेडिसीन विभाग के डायरेक्टर जॉन मॉरले ने जीवन में जोश बरकरार रखने और सदा खुशमिजाज जवाँ बने रहने के 10 स्टेप अपनी नई किताब 'द साइंस ऑफ स्टेइंग यंग' में लिखे हैं। 10 स्टेप के इस प्रोग्राम में बताया गया है कि किस तरह आप अपनी लाइफ स्टाइल में बदलाव लाकर हमेशा चुस्त-दुरुस्त बने रह सकते हैं। मॉरले कहते हैं कि उम्रभर स्वस्थ और प्रसन्न बने रहना जीवन का सबसे अनमोल तोहफा है। | यदि आप हमेशा जवान बने रहना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस अपनी लाइफ स्टाइल में थोड़ा बदलाव लाना होगा। एक नई किताब कहती है कि जवाँ बने रहने के लिए जीवन में थोड़ी मस्ती, थोड़ा डांस करो, वाइन पियो और चॉकलेट खाओ। |
| |
वे कहते हैं कि उन्होंने जीवन में कुछ बदलाव लाने के सुझाव दिए हैं जिनमें अच्छा और हेल्दी खाना भी शामिल है। जैसे डार्क चॉकलेट, वाइन पीना, सामाजिक बने रहना और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करना शामिल है। ये ऐसी बातें हैं जो हर आदमी अपना सकता है। ये छोटी-छोटी बातें ही इन्सान को सदा जवाँ बने रहने में मदद करती हैं। इसके अलावा हमेशा खुशमिजाज रहना, दूसरों के साथ जल्दी घुलना-मिलना भी इसमें काफी सहायता करता है।
मॉरले अपनी किताब में लिखते हैं कि जो ब़ढ़ती उम्र को रोकना चाहता है उसे एसपीएफ लाइफ जीना चाहिए। एसपीएफ यानी 'स्पॉन्टेनियस फिजिकल फन'। इसका मतलब है-स्फूर्तिदायक मनोरंजन।
|