क्या होता है दिल का दौरा
दिल का दौरा तब पड़ता है जब दिल को खून पहुँचाने वाली धमनियों में से किसी एक में रुकावट आ जाती है। अधिकतर मामलों में रुकावट खून के थक्के बनने के कारण आती है। खून दिल तक नहीं पहुँचने के कारण दिल तक ऑक्सीजन भी नहीं पहुँचती, इसी कारण इसका धड़कना रुक जाता है।
मायोकार्डियल इन्फार्क्शन (एमआई) को सामान्य तौर पर दिल का दौरा पड़ना कहा जाता है।
लक्षण
* छाती में तीव्र दर्द होना जिसमें आराम करने पर भी राहत नहीं मिलती।
* दम घुटना और मितली आना
* चक्कर आना
* दिल डूबने का एहसास होना
* अनियमित नाड़ी
* त्वचा ठंडी हो जाना, चेहरा धुँआ-सा होना और होंठ नीले पड़ जाना।
क्या करें
लक्षणों के आधार पर तय करें कि यह दिल का दौरा हो सकता है। मरीज को सीधा लिटा दें और तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराने का यत्न करें। मरीज बेहोश होने लगे तो उसका मुँह सीधा करें और मुँह से साँस देने का प्रयास करें।
|