यह एक मानसिक रोग है। पहले ऐसा माना जाता था कि स्किड्जोफ्रेनिया ज्यादातर पुरुषों में ही पाया जाता है। लेकिन यह समस्या अब महिलाओं में भी तेजी से बढ़ रही है। दिनोंदिन स्किड्जोफ्रेनिया से पीडि़त महिलाओं की संख्या में वृद्धि हो रही है।
क्या हैं लक्षण :
* नींद ना आना * भूख ना लगना * किसी भी काम में मन ना लगना * अकेले रहने की प्रवृत्ति में वृद्धि * भावशून्य की स्थिति होना * बिना वजह की बातें बोलना * हमेशा भयभीत और चिंतित रहना * बेतुकी बातें सोचना या बिना वजह शंकित रहना
क्या हैं कारण :
* कोई मानसिक आघात * व्यक्तित्व में कमी * सामाजिक और पारिवारिक तनाव * कोई शारीरिक रोग * नशीले पदार्थों का सेवन * अनुवांशिक कारण भी हो सकते हैं
उपचार
* सबके साथ घुलमिलकर रहना * अपनी मन की बातों को खुलकर व्यक्त करना * मन में उठती किसी भी प्रकार की शंका का तुरंत निदान करना * किसी ओझा या जादू-टोने के चक्कर में पड़ने से बेहतर है सही समय पर डॉक्टरी इलाज
प्रस्तुति : नीहारिका झा
|