मुख्य पृष्ठ > विविध > सेहत > यूँ रहें स्वस्थ
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शाकाहारी बनो दिल की बीमारियाँ दूर करो
NDND
हमारे यहाँ शाकाहारी लोग सब्जियों को अत्यधिक पका देते हैं, इससे उनके लाभकारी गुण खत्म हो जाते हैं। यही कारण है कि शाकाहारी होने पर भी हृदयाघात की संभावना अधिक रहती है।

भारत में 50 प्रतिशत से अधिक व्यक्ति शाकाहारी हैं, फिर भी हृदयरोग से पीड़ितों की संख्या विश्व में सर्वाधिक है। क्योंकि भारतीय शाकाहार असंतुलित व कुपोषित है। असंतुलित व कुपोषित भोजन भी हृदयाघात का एक महत्वपूर्ण कारण है, अतः भोजन व पोषण का हृदयाघात निदान में महत्वपूर्ण योगदान है, जिसे सुधारकर हृदय रोग पीड़ितों का प्रतिशत कम किया जा सकता है। महत्वपूर्ण शोध में पाया गया है कि खाद्य पदार्थ में वसा 5 प्रतिशत सेचुरेटेड फेट को मोनो या पोली अनसेचुरेटेड फेट में बदलने से हृदयाघात की संभावना 40 प्रतिशत तक कम हो जाती है।

घुलनशील रेशेयुक्त खाद्य पदार्थ जिसमें पेक्टिन, गम, हैमीसेल्यूलोज, सेल्यूलोज लेग्निन रक्त में वसा व हानिकारक कोलेस्ट्रोल को घटाते हैं। मुख्यतः सारे पौधों में फलों में, सब्जियों में पाए जाते हैं।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार भोजन में एक ग्राम घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रोल की मात्रा 2.2 मि.ग्राम प्रति डे.ली. से घटाता है, अतः भोजन में न्यूनतम 20 से 35 ग्राम तक रेशेदार खाद्य होना चाहिए। भोजन में कार्बोहाइड्रेट्स बढ़ने पर वजन, मोटापा और ट्राइग्लिसराइड बढ़ाता है तथा रक्त शर्करा अनियमित करता है जो कि हृदयाघात को खुला आमंत्रण है। एन्टीऑक्सीडेंट्स, वृद्धावस्था को नजदीक पाने से रोकते हैं। रिसर्च में पाया गया है कि एन्टीऑक्सीडेंट्स का हृदयाघात की रोकथाम में महत्वपूर्ण योगदान है। विटामिन ए, ई, सी व बीटाकानर्टिन एक एन्टीऑक्सीडेंट्स का कार्य करता है। फलों व हरी सब्जियों में एन्टीऑक्सीडेंट्स की बहुतायत होती है।

चाय, प्याज, लहसुन सेब का सेवन हृदय के लिए स्वास्थ्यवर्धक है। खनिज तत्व जैसे सोडियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम व कैल्शियम रक्तचाप नियमित करते हैं अतः हृदयाघात की रोकथाम में इनका भी योगदान है। सोडियम की अधिकता (साधारण नमक में) रक्तचाप बढ़ाती है। पोटेशियम कैल्शियम तथा मैग्नीशियम रक्तचाप कम करते हैं। प्रतिदिन सामान्य व्यक्ति को 5 प्रकार के फल व सब्जियाँ लेना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। 40-60 ग्राम मछलियों का सेवन हृदयरोग की संभावनाएँ 50 प्रतिशत से अधिक घटाता है। जिन्हें दिल के दौरे की संभावनाएँ अधिक होती हैं उन्हें मछली के आहार से फायदा होता है।
1 | 2  >>  
और भी
अतिसंवेदशीलता एलर्जी का कारण
आहार की पौष्टिकता बढ़ाएँ स्वास्थ्य बनाएँ
मोटापे को न दें निमंत्रण
प्राणायाम से दूर भगाएँ डिप्रेशन
पैदल चलें, सेहत बनाएँ
स्वस्थ रहना है तो हँसते रहें