मुख्य पृष्ठ  विविध  सेहत  यूँ रहें स्वस्थ
 
स्वस्थ दाँतों का राज
यूँ तो शरीर के सभी अंगों का अपना-अपना महत्व होता है, लेकिन दाँत अपना विशिष्ट स्थान रखते हैं। ऐसे में हर कोई चाहेगा कि उसके भी दाँत सुंदर, आकर्षक और मजबूत हों। प्रायः भोजन के बाद बचा-खुचा आहार दाँतों में सड़ने लगता है, अतः भोजन के उपरान्त दाँतों की सफाई अच्छे ब्रश से करनी चाहिए, ताकि दाँतों की प्राकृतिक सुंदरता बनी रहे। सुंदर तथा मजबूत दाँतों के लिए, विटामिन 'ए' और विटामिन 'डी' की आवश्यकता होती है। स्वस्थ दाँतों के लिए कुछ जरूरी बातें इस प्रकार हैं-

* दाँतों को जो आहार नुकसान पहुँचाता हो उसका सेवन न करें।

* मोटापा उत्पन्न करने वाले आहार से परहेज करें।

* दाँतों को चमचमा और स्वस्थ रखने के लिए नमक और सोडे (खाने का) को बराबर मात्रा में मिश्रित कर उसको दाँतों पर हल्का सा मलें। दाँत चमकदार और मोतियों से सफेद हो जाएँगे।

* वर्ष में कम से कम तीन बार दंत चिकित्सक से दाँतों की जाँच जरूर करवाएँ।

* अधिक गर्म और अधिक ठंडी चीजों का प्रयोग कम करें, क्योंकि ये दाँतों को विशेषतः हानि पहुँचाते हैं।

* दाँतों के लिए सेब एवं दूध का सेवन लाभप्रद है।

* दाँतों की सफाई के लिए उत्तम स्तर के पेस्ट या पावडर का प्रयोग करें।
और भी
पेट व कमर कम करें
शहद प्रकृति का अमृत
मालिश करने के नियम
तैल मालिश करें
ये कार्य अवश्य करें
स्वस्थ व सुंदर दांत कैसे रखें