सोच-फिक्र, चिंता, तनाव आदि से कमर का घेरा बढ़ने की बहुत ज्यादा सम्भावना रहती है। येल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि तनाव और कमर का घेरा बढ़ने के बीच सीधा ताल्लुक है।
खासकर उन महिलाओं को इसका खतरा सबसे ज्यादा होता है, जिनकी कमर पतली है। दरअसल तनावग्रस्त रहने वाली महिलाओं के शरीर में कीर्टीसॉल नामक हार्मोन का रिसाव ज्यादा होता है। नतीजतन नितम्बों के अनुपात के अनुसार कमर का घेरा नहीं रह पाता।
करके कमर को नितम्बों के अनुपात में रखा जा सकता है। इसके लिए खूब सब्जियां खाएं। हफ्तें में कम से कम 19 बार भोजन में हरी सब्जियां लेने से नितम्ब-कमर का अनुपात गड़बड़ाता नहीं है।
ज्यादा से ज्यादा सब्जियों का इस्तेमाल करें, साग-सब्जियों में भरपूर फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को सही रकने के लिए बहुत जरूरी होता है। रोज टहलें और हफ्ते में कम से कम एक बार जॉगिंग जरूर करें। विटामिन ई की पूरक या सप्लीमेंटस् गोलियां लें। इनके इस्तेमाल से शरीर का वजन बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है।
|