मुख्य पृष्ठ > विविध > सेहत > जान है, जहान है
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मन की शक्ति जीती
आयकुड़ी का चमत्कार
अमर सेवा संघ की गतिविधियाँ-
* नर्सरी और मिडिल स्कूल का संचालन। गरीब व शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों को आवास, भोजन, वस्त्र, चिकित्सा, चिकित्सा उपकरण तथा शिक्षा निःशुल्क। उच्च शिक्षा के लिए इन्हें पास के शहरों में पढ़ाने के लिए मदद की जाती है। इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का कम्प्यूटर व कॉमर्स के डिप्लोमा तथा डिग्री कोर्सेस का केंद्र भी यहाँ है।

* मानसिक रूप से बाधित 50 बच्चों के डे केयर सेंटर में स्वयं की साफ-सफाई और आधार शिक्षा का प्रबंध। साथ ही ऐसे बच्चों के माता-पिता को इन बच्चों की खास तरह से देखभाल का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

* मेडिकल टेस्‍टिंग यूनिट भी यहाँ है। इससे किसी भी व्यक्ति की विकलांगता का प्रतिशत कितना है, क्या इलाज हो, यह आकलन हो सकता है। फिजियोथैरेपी की व्यवस्था के अलावा छात्रों को फिजियोथैरेपी की ट्रेनिंग भी दी जाती है।

* कैलिपर मैकिंग यूनिट है।

* पोस्ट ऑपरेटिव एक्यूट केयर के लिए कुछ बिस्तरों के साथ वार्ड भी हैं। यहाँ रीढ़ में चोट या ऑपरेशन के बाद भी चिकित्सा व फिजियोथैरेपी का इंतजाम है।

* कम्प्यूटर ऑपरेशन, टाइपिंग, नोटबुक बनाना व बुक बाइंडिंग, टेलरिंग, हैंडीक्राफ्ट (खिलौने बनाना, कढ़ाई व अन्य कई तरह के क्रिया-कलाप) का प्रशिक्षण दिया जाता है।

* अधिकतर विभागों में शारीरिक रूप से अक्षम पूर्व छात्र शिक्षा दे रहे हैं, जो अत्यंत ही स्तुत्य प्रयास है।
<< 1 | 2 | 3 
और भी
कम्प्यूटर सिन्ड्रॉम से निपटने के उपाय
2007 का सेहत
खर्राटे करते हैं नींद हराम
प्रसूति से जुड़ी भ्रांतियाँ
मधुमेह की समस्‍याएँ
अलग-अलग बुखारों के लिए जाँचें