मुख्य पृष्ठ > विविध > सेहत > जान है, जहान है
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ऑस्टियोपोरिसस से बचें
- डॉ. सुनंदा जै

NDND
ऑस्टियोपोरोसिस! मुझे!! कैसे!!!, सुनकर हर इंसान चौंकता है? स्वास्थ्य के बारे में पूरी सावधानी रखने वाली स्त्री भी सोच में पड़ गई होगी कि यह मुझे कैसे हो सकता है? परंतु... ऑस्टियोपोरोसिस यानी अस्थिभंगुरता एक छुपा चोर है, जो दबे पाँव आता है और पूरे शरीर को खोखला कर देता है।

आखिर ऑस्टियोपोरोसिस है क्या?

बचपन में 20 साल की उम्र तक नई हड्डी बनने की रफ्तार ज्यादा होती है व पुरानी हड्डी गलने की कम होती है। फलस्वरूप हड्डियों कघनत्व ज्यादा होता है और वे मजबूत होती हैं। तीस साल की उम्र तक आते-आते हड्डियों का गलना (क्षीण होना) बढ़ने लगता है व नई हड्डी बनने की रफ्तार कम होने लगती है। यह बढ़ती उम्र की नियमित प्रक्रिया है।

ऑस्टियोपोरोसिस शब्द ग्रीक एवं लैटिन भाषा है। 'ऑस्टियो' का मतलब हड्डी व 'पोरोसिस' का मतलब छिद्रों से भरा हुआ। हड्डी एक जीवित अंग है, जीवन भर पुरानी हड्डी गलती जाती है व नई बनती जाती है। जब कई कारणों से गलन की रफ्तार अधिक हो जाए तो ऑस्टियोपोरोसिस या अस्थिभंगुरता हो जाती है। इस बीमारी में हड्डियों का घनत्व (लंबाई, मोटाई, चौड़ाई) कम हो जाता है। कैल्शियम की कमी से हड्डियाँ कमजोर और खोखली हो जाती हैं, जिससे शरीर आगे की ओर झुकता है व मामूली चोट से हड्डियों के फ्रेक्चर की आशंका बढ़ जाती है। पुरुषों के मुकाबले स्त्रियों में यह समस्या 4 गुना ज्यादा होती है। 50 वर्ष के बाद कूल्हे एवं रीढ़ की हड्डी के फ्रेक्चर की आशंका 54 प्र.श. बढ़ जाती है व 20 प्र.श. मृत्यु दर बढ़ जाती है। इसकी शुरुआत में छोटे-छोटे क्रेक फ्रेक्चर होने सेरीढ़ की हड्डी के मनके जुड़कर ऊँचाई कम लगने लगती है। कभी-कभी शरीर आगे की ओर झुकता है व कूबड़ निकलने लगता है। चलने की गति कम हो जाती है। जमीन पर पकड़ कम होने लगती है। बैलेंस बिगड़ने से गिरने की आशंका बढ़ जाती है।

हिन्दुस्तान में हर 2 में से 1 स्त्री जो 45 वर्ष पार है, वह ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित है। यदि आपकी उम्र 40 से ज्यादा है, यदि आप
ऑस्टियोपोरोसिस शब्द ग्रीक एवं लैटिन भाषा है। 'ऑस्टियो' का मतलब हड्डी व 'पोरोसिस' का मतलब छिद्रों से भरा हुआ। हड्डी एक जीवित अंग है, जीवन भर पुरानी हड्डी गलती जाती है व नई बनती जाती है
रजोनिवृत्त महिला हैं, यदि आपके जोड़ों में दर्द रहता है। हड्डियों में कमजोरी महसूस होती है। अधिक धूम्रपान करते हैं, तो आप ऑस्टियोपोरोसिस से ग्रस्त हो सकते हैं।


कारण क्या है?

यह बीमारी विभिन्न कारणों से हो सकती है। मासिक धर्म बंद होने के बाद, इस्ट्रोजन हॉरमोन की कमी के कारण, बड़ी उम्र के पुरुषों में, किडनी व हॉरमोनल डिसीइस, बहुत दिनों तक बिस्तर पर किसी बीमारी के कारण होना, गठिया, वात, लंबे समय तक कुछ दवाइयाँ लेने से, सूर्य की रोशनी के आवश्यक संपर्क में न आने से, नियमित व्यायाम न करने से, भोजन में कैल्शियम, जिंक, विटामिन की पर्याप्त मात्रा न होने पर व अधिक मात्रा में बीड़ी, सिगरेट, शराब के सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस हो सकता है।
1 | 2  >>  
और भी
रक्तदान नहीं होता खतरनाक
सिरदर्द का कारण जानें
टीबी से भयभीत न हों
रोग वाले कीट
जल्दी असर करता है इन्हेलर
कई रोगों की जड़ है कब्जियत