मुख्य पृष्ठ > विविध > सेहत > जान है, जहान है
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सिरदर्द का कारण जानें
- सोनी मल्होत्र

NDND
सिरदर्द को अधिकतर लोग साधारण मानकर गंभीरता से नहीं लेते और सिरदर्द की गोली लेकर सोचते हैं कि उन्हें इससे छुटकारा मिल गया। ये दवाईयाँ दर्द तो समाप्त कर देती हैं, परंतु सिरदर्द के कारणों को नहीं समाप्त करतीं, इसलिए सिरदर्द के कारण को जानकर उस कारण को समाप्त करना बहुत जरूरी है।

सिरदर्द कई प्रकार के होते हैं जैसे- अधिक देर तक सोते रहने या कम समय सोने से, नींद पूरी न होने के कारण भी सिरदर्द हो सकता है। कभी-कभी नींद के बीच-बीच में टूटने के कारण भी सिरदर्द होता है।

* कभी-कभी गर्मी में अधिक व्यायाम कर लेने से भी सिरदर्द शुरू हो जाता है, क्योंकि व्यायाम करते वक्त ग्लूकोज की मात्रा मांसपेशियों द्वारा खर्च कर ली जाती है और मस्तिष्क को ग्लूकोज नहीं मिल पाता।

* दाँतों में दर्द के कारण भी सिरदर्द की शिकायत रहती है। दाँतों में कीड़ा लगने, अक्ल दाढ़ आने आदि से पूरे जबड़े में दर्द रहता है।

* तनाव का पहला लक्षण ही सिरदर्द है। इसके अतिरिक्त निराशा, नींद न आना, थका हुआ महसूस करना आदि भी तनाव के कारण होते हैं। आँखों के चश्मे के नंबर में बदलाव के कारण भी सिरदर्द होता है। जिन लोगों को आँखों का चश्मा न लगा हो और उन्हें सिरदर्द की शिकायत लगातार हो रही हो उन्हें नेत्र विशेषज्ञ के पास जाकर आँखों को दिखाना चाहिए व नजर कमजोर होने पर चश्मा लगाना चाहिए।

* कभी-कभी कुछ दवाईयाँ भी सिरदर्द का कारण होती हैं जैसे ह्दय रोगों में ली जाने वाली दवाईयाँ व उच्च रक्तचाप होने पर ली जाने वाली दवाईयाँ।

* माइग्रेन ऐसा सिरदर्द है जो अधिकतर आनुवंशिक होता है। इसमें दर्द सिर के आधे हिस्से में होता है। इसका कारण किसी भोज्य पदार्थ से एलर्जी भी हो सकता है।

* अधिक जुकाम, मौसम में बदलाव, अधिक धूम्रपान आदि के कारण भी सिरदर्द की शिकायत रहती है।

* पूरा दिन किसी बंद कमरे में बिताने से शरीर को शुद्ध वायु नहीं मिल पाती। इस कारण से भी सिरदर्द हो सकता है।
सिरदर्द कई प्रकार के होते हैं जैसे- अधिक देर तक सोते रहने या कम समय सोने से, नींद पूरी न होने के कारण भी सिरदर्द हो सकता है। कभी-कभी नींद के बीच-बीच में टूटने के कारण भी सिरदर्द होता है


* आज के कम्प्यूटर युग में जहाँ बच्चे से लेकर वृद्ध तक कई घंटों तक कम्प्यूटर के सामने बैठे रहते हैं, सिरदर्द एक आम बात है। अधिक देर तक टीवी देखने से भी सिरदर्द हो सकता है।

सिरदर्द का कारण जानने के लिए काफी समय लगता है। अगर आपको तनाव है तो अपने आपको उस तनावपूर्ण वातावरण से दूर रखने का प्रयास करें। बाजार में सिरदर्द की बहुत-सी दवाइयाँ उपलब्ध हैं लेकिन उनका प्रयोग डॉक्टर की सलाह लेकर ही करें। अगर सिरदर्द बिना किसी कारण के लगातार होता है तो एक्सरे या सीटी स्कैन डॉक्टर की सलाह अनुसार कराएँ।

कई बार आप दिन में कुछ नहीं खाते या व्रत रखते हैं तब भी सिरदर्द की शिकायत हो जाती है। कुछ भोज्य पदार्थ चाइनीज फूड, चॉकलेट, पिजा आइस्क्रीम आदि भी किसी-किसी को एलर्जी करते हैं और उन्हें इनके खाने के तुरंत बाद सिरदर्द शुरू हो जाता है। अगर आप कॉफी अधिक मात्रा में पीते हैं और फिर एकदम उसे छोड़ देते हैं तो भी सिरदर्द हो जाता है। नमक की अधिक मात्रा भी इसका एक कारण है। चाइनीज फूड में सोया सॉस का प्रयोग किया जाता है, जिसमें एक रसायन मोनो सोडियम ग्लूटमेट होता है, जो सिरदर्द का कारण होता है। जिस भी भोज्य पदार्थ के कारण आपको सिरदर्द की शिकायत हो रही है उसे अपने भोजन से निकाल दें। सिरदर्द की कोई भी दवा लेने से पूर्व कारण को जानने का प्रयास करें और डॉक्टर से परामर्श लेते वक्त भी उन्हें बता दें कि आपका दर्द कौन से प्रकार का है ताकि वह आपको सही दवा दे सके।
और भी
जान बच सकती है एमआरआई जाँच से
टीबी से भयभीत न हों
दिल्‍ली की हवाओं में घुल रहा है जहर
रोग वाले कीट
जल्दी असर करता है इन्हेलर
कई रोगों की जड़ है कब्जियत