मुख्य पृष्ठ > विविध > सेहत > चिकित्सा पद्धतियाँ
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कॉस्मेटिक सर्जरी बढ़ाए खूबसूरती
- डॉ. प्रकाश छजलान

NDND
कॉस्मेटिक सर्जरी अब आम बात हो गई है और इसे कराना सभी के लिए संभव है। कॉस्मेटिक सर्जरी प्लास्टिक सर्जरी का ही एक अंग है। प्लास्टिक सर्जरी में किसी भी प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करते हैं। प्लास्टिक शब्द यूनानी शब्द 'प्लास्टिकॉस' से आया है, जिसका अर्थ है वह चीज, जिसे आकार दिया जा सके।

प्लास्टिक सर्जरी द्वारा शरीर को खूबसूरत बनाने के लिए क्या-क्या किया जा सकता है? प्लास्टिक सर्जन सिर के बाल से लेकर पाँव के नाखून तक का ऑपरेशन करते हैं। हर व्यक्ति अपना चेहरा सैकड़ों बार आईने में देखता है और वहाँ पर विराजमान चोट के निशान, लांछन, मुँहासे के दाग या मोटी, चौड़ी या बैठी हुई नाक या फिर बहुत मोटे होंठ या छोटी ठुड्डी या आँख के नीचे भारीपन या सिर का गंजापन, ये अपने आपमें बहुत ही साधारण एवं सामान्य लगने वाली चीजें कई लोगों के मन पर गहरा आघात पहुँचाती हैं और वे इससे निजात पाना चाहते हैं। प्रायः खूबसूरत दिखने वाले लोग ही अधिकतर कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने आते हैं, क्योंकि वे और अधिक बेहतर दिखना चाहते हैं। पिछले तीन दशक से सिलिकॉन नामक पदार्थ का प्रयोग एक नया अध्याय है।

चोट के निशान, लांछन, मुँहासों के दाग एवं सफेद दा

ऑपरेशन द्वारा निशान को कम किया जा सकता है, किंतु गायब नहीं किया जा सकता है। निशान कम हो जाने से भी चेहरे पर काफी परिवर्तन नजर आने लगता है। इसी तरह छोटे लांछन, तिल या सफेद दाग को भी निकाला जा सकता है। मुँहासे या चेचक के दाग के लिए चमड़ीका प्रत्यारोपण नहीं किया जाता, बल्कि उस खराब चमड़ी को हीरे के डर्माब्रेडर से घिसकर या लेसर द्वारा यथासंभव समतल बनाने की कोशिश की जाती है।

नाक के ऑपरेश

पूर्णतः बड़ी या सिर्फ नीचे से चौड़ी नाक को बिना कोई बाहरी निशान छोड़े सुडौल बनाया जा सकता है। इसमें नाक की हड्डी को चटका कर पास में लाते हैं, ताकि ऊपर का चौड़ापन कम हो और नीचे कार्टिलेज को तराशते हैं, जिससे नाक सुडौल दिखे। इसी तरह नाकके टेढ़ेपन को दूर किया जा सकता है या बैठी हुई नाक को ऊपर उठाया जा सकता है या फिर बहुत ही उठी हुई नाक को कम ऊँचा किया जा सकता है। इसी तरह कटे हुए होंठ के कारण उभरी नाक की विकृति को भी ठीक कर सकते हैं।
1 | 2  >>  
और भी
चक्‍कर दूर होता है योग से
उनकी जिंदगी को पॉजीटिव बनाएँगे नए प्रोजेक्ट
सहज ध्यान से बढ़ती हैं आत्मिक शक्तियाँ
मिर्गी का इलाज ऑपरेशन से
रक्तदाब या ब्लडप्रेशर
दाँतों का कारगर उपचार