मुख्य पृष्ठ > विविध > सेहत > चिकित्सा पद्धतियाँ
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
डेंटल इम्प्लांट बढ़ाए दाँतों की खूबसूरती
NDND
- डॉ. देशराज जै

दाँत एवं चेहरे की बनावट, रंग एवं उनके आकार का प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में अलग ही महत्व है। खासकर दाँतों का विशेष महत्व होता है। यदि मनुष्य के दाँतों का रंग, आकार-प्रकार एवं उनका विन्यास चेहरे के अनुरूप न हो तो व्यक्ति के व्यवहार, कार्यपद्धति, स्वास्थ्य एवं मनोविज्ञान पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसी तरह दाँतों का असमय निकालना या गिर जाना भी मनुष्य के संपूर्ण व्यक्तित्व एवं कार्यकलाप को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करता है। आज के भौतिकवादी, उच्च तकनीकी इलेक्ट्रॉनिक युग में किसी भी व्यक्ति के आंशिक या पूर्ण रूप से दंतविहीन रहने की कल्पना ही नहीं की जा सकती है।

आंशिक एवं पूर्ण रूप से दाँतविहीन व्यक्ति के लिए विभिन्न प्रकार की कृत्रिम दंत रोपण विधियाँ उपलब्ध हैं। अब एक्रेलिक निकालकर फिर लगाए जा सकने वाले दाँत अथवा सोने या अन्य धातुओं जैसे निकिल क्रोम कोबाल्ट, पैलेडियम, प्लेटिनम के कृत्रिम दाँत भी बनाए जाते हैं। ये कृत्रिम दाँत मसूड़े पर स्थिर रहते हैं तथा शेष दाँतों से अपना आधार ग्रहण करते हैं।

पार्शियल डेंचर (आंशिक बत्तीसी)
आंशिक दंतविहीन मरीजों के लिए आज के आधुनिक युग में दाँत के रंग के पदार्थ से कृत्रिम दाँत बनाए जाते हैं। ये सिरेमिक (चीनी मिट्टी) की तरह होते हैं। ये कृत्रिम दाँत मरीज के प्राकृतिक दाँतों के ऊपर आश्रित रहते हैं एवं दिखने में सुंदर तथा प्राकृतिक दाँत से अधिक मजबूत होते हैं। इनका रंग स्थिर रहता है तथा ये मुख स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। इनकी सतह चिकनी होती है, जिससे खाद्य पदार्थ एवं कीटाणु जमा नहीं होते।

फुल डेंचर (पूरी बत्तीसी)
संपूर्ण दंतविहीन मरीजों के लिए आजकल विभिन्न प्रकार के कृत्रिम दाँतों की बत्तीसी उपलब्ध है। बत्तीसी निर्माण में उपयोग आने वाले पदार्थ प्राकृतिक दाँतों एवं मसूड़ों के रंग से मेल खाते हैं। ये बत्तीसी मजबूत तथा साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से अनुकूल होती है। इन्हें गिरने पर भी नहीं टूटने के लिए डिजाइन किया जाता है। इन्हें ऐसे पदार्थों से बनाया जाता है जो मुँह की नाजुक त्वचा के लगातार संपर्क में रहते हुए भी नुकसान नहीं पहुँचाते।
1 | 2  >>  
और भी
पेट-पीठ को स्वस्थ बनाए उष्ट्रासन
साओल चिकित्सा पद्धतिः ह्दयरोगों में वरदान
स्पर्श रेकी द्वारा उपचार
एक्यूप्रेशर द्वारा दमे का उपचार
रेकी पद्धति से दमा का इलाज
रेकी का इतिहास