मुख्य पृष्ठ > विविध > सेहत > चिकित्सा पद्धतियाँ
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रेग्यूलर 'वॉक'
रेग्यूलर 'वॉक' यानी सेहत का सबसे सरल, सस्ता और सुगम उपाय। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वॉकिंग के भी कुछ नियम-कायदे होते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं-

वॉकिंग यानी पैदल चलना स्वस्थ व फिट रहने के सबसे अच्छे तरीके की हैसियत हासिल कर चुका है। दरअसल यह कसरत का प्राकृतिक तरीका है। जिसे हम रोजाना ही किसी न किसी हद तक करते हैं। जो लोग इसे कसरत के तौर पर करते हैं उनके लिए इसमें चोट का खतरा न के बराबर है बशर्ते वे इसे कार्यक्रमानुसार करें और बहुत जल्दी बहुत ज्यादा न करें। इस कसरत को करने के लिए आरामदायक जूतों की दरकार होती है। साथ ही एक घड़ी की ताकि आप वॉकिंग के समय को नोट कर सकें।

वॉकिंग के फायदे कई बातों पर निर्भर करते हैं जिनमें शामिल हैं कि आप कितनी बार वॉक करते हैं, कितनी दूर तक चलते हैं और आपकी वॉक की तीव्रता क्या है। पार्क में आधा मील चलने से आपका तनाव तो कम हो सकता है, लेकिन वजन घटाने में यह फासला कुछ खास कारगर साबित नहीं होगा। लेकिन अगर आप 6 से 8 किलोमीटर की नियमित तेज राफ्तार से वॉकिंग करेंगे और ऊर्जा नियंत्रित, लो फैट हाई कार्बोहाइड्रेट डायट लेंगे, तो आपका बॉडी फैट भी कम हो जाएगा।

इस सिलसिले में जो बातें आवश्यक रूप से करने की हैं, वे कुछ इस प्रकार हैं
* वॉकिंग को अपनी वरीयता बना लें। अगर आप इसे अपनी जीवनशैली का आवश्यक हिस्सा नहीं मानेंगे, तो आप इसे करना भी जल्द छोड़ देंगे।
* वॉकिंग के लिए अपने किसी दोस्त को अपना हमसफर बना लें। इस तरह वॉकिंग करते हुए आप एक-दूसरे को प्रेरित कर सकेंगे और आपस में बातें भी कर सकेंगे। बेहतर तो यह रहेगा कि अपने जीवनसाथी को अपने कार्यक्रम में शामिल कर लें।
* वॉकिंग के लिए अच्छे जूते खरीदें जिनमें आराम भी मिले और जिनमें चोट से बचने के लिए पर्याप्त कुशन हो।
* लक्ष्य निर्धारित कर लें और उसे हासिल करने पर अपने आपको इनाम दें। ध्यान रहे कि सकारात्मकता से कामयाबी हासिल होती है।
* अपनी प्रगति को मॉनिटर करें। यह देखें कि कितना फासला कितने समय में तय किया गया और दस सेकंड के अरसे से आपका एक्सरसाइजिंग हार्ट बीट रेट क्या है। साथ ही हर माह अपनी कमर, कूल्हों और सीने को भी नापें।
* बोरियत से बचने के लिए आकर्षक राहों को तलाशें।
1 | 2  >>  
और भी
मूत्रोपचार विधि
सु-जोक चिकित्सा पद्धति
चुम्बक चिकित्सा की पद्धति
सुगंध चिकित्सा
भारत में प्रमुख प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र