मावे की साटोरी

- राजश्री
सामग्री : 250
ग्राम मैदा, पाव कटोरी घी मोयन के लिए, 150 ग्राम खोया, 200 ग्राम पिसी चीनी, पाव कटोरी कटे मेवे, आधा छोटा चम्मच इलायची पावडर, 1 कटोरी चीनी, किशमिश, तलने के लिए घी, पाव कटोरी दूध।विधि : मावे को चलनी से छान कर कड़ाही में धीमी आँच पर गुलाबी सेंक कर ठंडा कर लें। अब उसमें शक्कर बूरा, कटे मेवे, इलायची पावडर, किशमिश, डालकर अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।मैदे में मोयन डाल कर गूँथ कर रख लें। मैदे की छोटी-छोटी लोई बनाकर गोल पूरी बेलकर मावे का मिश्रण भरें और ऊपर से दूसरी पूरी ढँककर किनारों पर दूध लगा कर उसे चारों ओर से चिपका दें। थोड़ी देर कपड़े पर सू्खने के लिए रखें। इसी प्रकार सारी साटोरी तैयार करके कड़ाही में धीमी आँच पर तल लें। तैयार साटोरी को गरमा-गरम सर्व करें। संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें:
गुझिया, साटोरी, मराठी दिवाली व्यंजन, पकवान, दीपावली व्यंजन, स्वीट रेसिपी, मीठे पकवान, मीठे व्यंजन, मिष्ठान्न, मिठाई, स्वीट्स