भारतीय | मीठे पकवान | लो कैलोरी फूड | कुकिंग टिप्स | कॉन्टिनेंटल | नईदुनिया रेसिपी कॉन्टेस्ट | माँसाहारी | उपवास के पकवान
मुख पृष्ठ » विविध » व्यंजन » मीठे पकवान » सोनपपड़ी
Feedback Print Bookmark and Share
 
ND

सामग्री :
सवा कप बेसन, सवा कप मैदा, 250 ग्राम घी, ढाई कप शक्‍कर, डेढ़ कप पानी, 2 चम्‍मच दूध, आधा चम्‍मच इलायची पावडर।

वि‍धि ‍:
बेसन और मैदे को मि‍ला दें और घी गरम करके उसमें हल्‍का गोल्‍डन होने तक भूनते रहें। इसे कुछ देर अलग रखकर ठंडा होने दें। बीच बीच में हि‍लाते रहें। इसके साथ में ही पानी शक्‍कर और दूध डालकर चाशनी भी तैयार कर लें। और इसे तैयार मि‍श्रण में डाल दें।

मि‍श्रण को तब तक फेंटते रहें जब तक उसके धागे ना बनने लगे। अब इसे तेल लगी थाली में डालें और उस पर इलायची पावडर बुरक दें। हल्‍के हाथ से दबा दें। ठंडा हो जाने पर बर्फी के आकार में काट लें और एयरटाइट डि‍ब्बे में रखें।
संबंधित जानकारी खोजें