बूँदी की खीर

सामग्री : मीठी बूँदी 3 कटोरी, दूध डेढ़ लीटर, शक्कर 1 कटोरी, इलायची पावडर 1 चम्मच, केसर पत्ती 1 चुटकी।विधि : सर्वप्रथम दूध में शक्कर व इलायची पावडर डालकर अच्छी तरह उबाल लें और दूध को गाढ़ा करें। अब बूँदी डालकर चलाएँ। 5 मिनट बाद आँच से उतारकर केसर डालें और गरमा-गरम बूँदी की खीर सर्व करें।