सामग्री :
आम का गूदा- 3 प्याला, दूध- 4 प्याला, क्रीम- 3 प्याले, कॉर्नफ्लोर- 2 बड़े चम्मच, शक्कर- 12 बड़े चम्मच, चाइना ग्रास- 4 ग्राम
विधि :
सबसे पहले दो प्याले दूध उबालें। दूसरे प्याले दूध में कॉर्नफ्लोर, शक्कर मिलाएँ और इसे उबले दूध में डालें। गाढ़ा होने तक इसे पकाएँ।
अब एक प्याले पानी में चाइना ग्रास को 5 मिनट तक भिगोएँ। इसे पानी में तब तक उबालते रहें, जब तक कि यह एक बड़ा चम्मच न हो जाए। ठंडा होने पर इसे ठंडे दूध में मिलाएँ।
इसमें आम का गूदा मिलाकर फेंटें और फ्रिज में जमने के लिए रख दें। जब यह आधा जम जाए, तो क्रीम मिलाकर फिर फेंटें। इस तरह 3-4 बार फेंटकर फ्रिज में रखें। जमने पर सर्व करें।