रोज केक

क्रिसमस स्पेशल
सामग्री : 2
कप मैदा, आधा कप मक्खन, एक चम्मच मलाई, एक कप पिसी शक्कर, एक कप दही, एक टी स्पून बेकिंग पावडर, आधा टी स्पून मीठा सोडा, एक टी स्पून वनीला या स्ट्रॉबेरी एसेंस, 700 ग्राम ताजा क्रीम, डेढ़ कप आइसिंग शुगर, थोड़ी-सी रंग-बिरंगी जेम्स गोलियाँ, हरा, पीला और गुलाबी खाने का मीठा रंग प्रत्येक तीन-तीन बूँद, सजावट के लिए एक टेबल स्पून कटे या कतरे बादाम, एक टेबल स्पून कटे हुए पिस्ते, एक कप बारीक कटे अखरोट, गुलाब जल। विधि : सोड़ा, बेकिंग पावडर और मैदा छान लें। मलाई, मक्खन और शक्कर को एक किनारी वाली थाली में इतना फेंटें कि वह एकदम हल्की क्रीम बन जाए। इसमें मैदा, दही और एसेंस इस तरह से मिलाएँ कि मिश्रण एकसार हो जाए। केक टीन में चिकनाई लगाकर थोड़ा-सा सूखा मैदा बुरक दें या फिर बटर पेपर लगा दें। फेंटे हुए मिश्रण को पॉट में डाल दें। ओवन को पहले से अच्छा गरम कर लें। केक टीन को रखकर करीब चालीस मिनट तक बेक करें। सलाई डालकर देखें यदि उस पर मिश्रण नहीं चिपक रहा है तो केक तैयार है। क्रीम में आइसिंग शुगर मिलाएँ। इसे गाढ़ा और मुलायम होने तक फेंटें। रोज एसेंस मिलाएँ। केक की ऊपरी सतह को किनारे छोड़ते हुए बीच से गोलाई में काटकर निकाल दें। तैयार क्रीम के दो हिस्से कर लें। एक हिस्से को केक के बीच के हिस्से में फैला दें। किनारों पर भी अंदर की तरफ अच्छी तरह लगाएँ। दूसरे हिस्से में तीन भाग करके अलग-अलग कलर मिला दें। कोन में भरकर केक पर रंगीन गुलाब और हरी पत्तियाँ बना दें। हर फूल के बीच में जेम्स की एक-एक गोली लगा दें। केक के सफेद किनारों पर बादाम, पिस्ता, अखरोट और बची जेम्स को चिपकाते हुए मनचाही सुंदर डिजाइन बना दें। क्रिसमस के त्योहार पर खास तौर पर बनाया गया स्पेशल रोज केक आपके घर आए मेहमानों को खूब लुभाएगा। संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें:
क्रिसमस केक, क्रिसमस रेसिपी, बड़ा दिन, मैरी क्रिसमस, व्यंजन, चॉकलेट केक, आमंड केक, बादाम केक, रोज केक, christmas cake, rose cake