रम केक

- आराधना पीटर
सामग्री : एक कटोरी शक्कर, एक कटोरी घी या बटर, एक कटोरी मैदा, आधा कटोरी रम, पाव चम्मच बेकिंग पावडर, दूध आवश्यकतानुसार, आधा कटोरी ड्रायफ्रूट्स। विधि : ड्रायफ्रूट्स को सात-आठ दिन पहले से रम में डुबो दें। जब केक बनाना हो तब मैदा तथा बेकिंग पावडर को छान लें। उसमें रम में भीगे हुए ड्रायफ्रूट्स पीसकर मिलाएँ। अब बटर और शक्कर डालकर अच्छी तरह फेंट लें। दूध डालकर घोल बनाएँ। केक टिन में डालकर 15 मिनट बेक करें। अगर आप चाहे तो ऊपर से ड्रायफ्रूट्स से सजाकर रम केक पेश करें। संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें:
क्रिसमस केक, क्रिसमस रेसिपी, बड़ा दिन, मैरी क्रिसमस, व्यंजन, चॉकलेट केक, आमंड केक, बादाम केक, रोज केक, डोनल्स, donals, रम केक, christmas cake chocolate cake