मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > मीठे पकवान
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
खीर  Search similar articles
8-10 व्यक्तियों के लिए
ND

सामग्री :
2 लीटर दूध, 125 ग्राम देहरादून चावल, 250 ग्राम शक्कर, 6 पिसी इलायची।

विधि :
दूध को डेढ़ लीटर होने तक चलाते हुए उबाल लें। चावल को अच्छी तरह गीले, पतले कपड़े से पोंछ लें। दूध में चावल डाल दें और तब तक चलाएँ, जब तक चावल गल न जाएँ।

शक्कर डालकर दस मिनट और चलाएँ। फिर खीर उतार लें व पिसी इलायची डाल दें। इसे गर्म या एकदम ठंडी परोसें।
और भी
आटे का हलवा
ऑरेंज ठंडाई
बनाना कर्ड विथ कोको
दिल खुसार
शकरकंद मेवा पुआ
छेना पायस बेक्ड