सामग्री : 100 ग्राम आटा, 100 ग्राम शक्कर, 6 बड़ी चम्मच शुद्ध घी।
विधि : कड़ाही में घी तथा आटा (छानकर) डालकर मंदी आँच पर गुलाबी होने तक सेंकें।
सिंक जाने पर 2 कप गर्म पानी देकर जल्दी-जल्दी चलाएँ। थोड़ा गाढ़ा होने पर शक्कर मिलाएँ और चलाएँ। जब हलुआ घी छो़ड़ दे, तब उतार लें। गर्म-गर्म परोसें।
|