सामग्री : 500 ग्राम मीठे संतरे का रस, 15-15 बादाम, काजू, एक बड़ा चम्मच खसखस, 2 टी स्पून सौंफ, 2 टी स्पून खरबूजा मगज, 8 काली मिर्च, 1/2 कप गुलकंद व 1/2 कप शक्कर।
विधि : संतरे का रस व गुलकंद मिला लें। बाकी सभी सामग्री को 1/2 घंटे के लिए 2 कप पानी में भिगो दें व मिक्सी में बारीक पीस लें और छान लें।
संतरे के रस में मिला लें तथा फ्रिज में 1 घंटा ठंडा करें। कुटी बर्फ के साथ ऑरेंज ठंडाई सर्व करें।
|