मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > मीठे पकवान
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दिल खुसार
ND

सामग्री :
250 ग्राम चने की दाल की सूजी, 400 ग्राम मावा (खोआ), 250 ग्राम शक्कर, 1/3 चम्मच केशर या 1 चुटकी पीला रंग, 10 छोटी इलायची, 2 चम्मच गुलाब जल, 9 बड़ी चम्मच घी, 1 बड़ी चम्मच दूध।
  मावे को कूटकर मोटी चलनी से छान कर रख लें। सूजी को 1 बड़ी चम्मच घी देकर और 2 बड़ी चम्मच पानी देकर अच्छी तरह मिलाकर हल्के हाथ से दबाकर 1 घंटे पहले रख दें। 8 बड़ी चम्मच घी गर्म कर उसमें सूजी डालकर बराबर चलाती रहें और मंदी आँच पर बादामी सेंकें।      


विधि :
मावे को कूटकर मोटी चलनी से छान कर रख लें। सूजी को 1 बड़ी चम्मच घी देकर और 2 बड़ी चम्मच पानी देकर अच्छी तरह मिलाकर हल्के हाथ से दबाकर 1 घंटे पहले रख दें।

8 बड़ी चम्मच घी गर्म कर उसमें सूजी डालकर बराबर चलाती रहें और मंदी आँच पर बादामी सेंकें। जब सिंकने की खुशबू आने लगे तब सूजी को उतारकर मावा अच्छी तरह मिला लें।

फिर आँच पर चढ़ा दें। बीच-बीच में उतारकर व अच्छी तरह मिलाकर फिर आँच पर चढ़ाएँ, ताकि मावे के साथ सूजी अच्छी तरह मिल जाए। 3-4 मिनट चलाकर उतार लें। इसे 5 मिनट पड़ा रहने दें। फिर छोटी थाली में फैलाकर ठंडा होने दें।

1 कप पानी आँच पर चढ़ाएँ। गर्म होने पर शक्कर डाल दें। उबाल आने पर दूध डालकर धीरे-धीरे शक्कर पर आया हुआ मैल हटाकर 1 तार की चासनी बना लें।

उतारकर इसमें केशर (पीला रंग) को गुलाब जल में भिगोकर डाल दें। फिर सेंकी हुई सूजी डालें और इलायची छीलकर व पीसकर डाल दें। अच्छी तरह मिलाकर थाली में फैला लें। जिस थाली में ठंडा करें, उसी में फैलाएँ या फिर थाली में घी लगाकर 1 इंच मोटा फैलाएँ।

ठंडा होने पर 1 इंच चौकोर टुकड़े काट लें। अगर चाहें तो सजाने के लिए 4 वर्क भी लगा सकते हैं।
और भी
शकरकंद मेवा पुआ
छेना पायस बेक्ड
मेवे का हलवा
रसीला समोसा
खरबूजा रंगरंगीला
अनोखी मेवा मिठाई