- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - मीठे पकवान
खरबूजा रंगरंगीला
सामग्री : 1
खरबूजा, 1 कप अंगूर, 1 कप चेरी, 1 कप काले अंगूर, 1 टेबल स्पून ग्लूकोज पावडर या पिसी शक्कर, भुनी बादाम की कतरन (चेरी छीलकर बीज निकालें)। विधि : सजावटी स्टाइल में खरबूज आधा कर कंगूरेदार जिग-जैग स्टाइल बनाकर काटें। बीज व रेशे निकालें, खरबूजे का किनारा बचाते हुए स्कूपर की सहायता से बाल्स निकाल लें। अब खोल में चेरी, हरे-काले अंगूर, खरबूजे के बाल्स डालकर पिसी शक्कर या ग्लूकोज मिलाकर टॉस करें। ठंडा कर बादाम कतरन से सजाकर रंगरंगीला खरबूजा सर्व करें।