सामग्री : 100 ग्राम मावा, 250 ग्राम घीया, 100 घी, 1 चम्मच पिसी इलायची, 250 ग्राम शक्कर, गीला नारियल कद्दूकस किया हुआ, 50 ग्राम कटे व तले मखाने, 50 ग्राम बादाम व पिस्ता कटे हुए। | | घीया को छील कर कद्दूकस करके एक मर्तबान में पानी लेकर उबाल आने पर उसमें घीया डालें और एक-दो उबाल लेने के पश्चात उतारकर उसका पानी निचोड़कर अलग कर दें। एक कड़ाही में घी गरम कर उसमें घीया भूनें। |
| |
विधि : घीया को छील कर कद्दूकस करके एक मर्तबान में पानी लेकर उबाल आने पर उसमें घीया डालें और एक-दो उबाल लेने के पश्चात उतारकर उसका पानी निचोड़कर अलग कर दें।
एक कड़ाही में घी गरम कर उसमें घीया भूनें। पूरा पानी सूखने के पश्चात मावा डाल दें और अच्छी तरह मिलाकर गुलाबी होने तक भूनें। अब शक्कर डालें। खोपरा बूरा तले मखाने डालकर मिक्स करें और आँच से उतार दें।
मिश्रण को एक कटोरे में फैलाकर ऊपर से कटे बादाम व पिस्ता डालें। ठंडा होने पर फ्रिज में जमा दें। अच्छी तरह जमने के बाद टुकड़ों या पीस में काटकर परोसें। यह ठंडी-ठंडी मिठाई अलग तरह का अनोखा स्वाद देगी।
|