मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > मीठे पकवान
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रोजी गोले

सामग्री :
2 कि. शकर, 1 ली. दूध, मैदा 3 छोटे चम्मच, 1 नींबू का रस, पाइनापल एसेंस, क्रीम 200 ग्राम, 1/2 चम्मच खाने वाला गुलाबी और हरा रंग, 8-10 बादाम-पिस्ते की कतरन, केसर थोड़ी सी।
  एक मोटे तले वाले मर्तबान में दूध को आँच पर गरम रख दें। उबाल आने के पश्चात उसमें नींबू रस डाल दें। जब दूध अच्छी तरह फट जाए तो इसे छानकर छैना तैयार कर लें। इसमें 3 छोटे चम्मच मैदा डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर दें।      


विधि :
एक मोटे तले वाले मर्तबान में दूध को आँच पर गरम रख दें। उबाल आने के पश्चात उसमें नींबू रस डाल दें। जब दूध अच्छी तरह फट जाए तो इसे छानकर छैना तैयार कर लें। इसमें 3 छोटे चम्मच मैदा डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर दें।

नरम-मुलायम पेस्ट तैयार होने के पश्चात इसे समान भागों में बाँट कर इसके गोले बना लें। शक्कर में एक ग्लास पानी डालकर एक तार की चाशनी तैयार कर लें। छैने के तैयार गोले धीरे-धीरे इसमें छोड़ दें।

10-15 मिनट तक आँच पर रखकर पाँच-छ: उबाल आने के पश्चात इन्हें चाशनी से बाहर निकाल दें। क्रीम को दो भागों में बाँटकर रख लें। तैयार गोलों पर एक भाग क्रीम, पाइनापल एसेंस डालकर अच्छी तरह मिला लें। ऊपर से गुलाबी रंग छिड़क दें।

अब आधे बचे क्रीम को लेकर तैयार गोलों पर गुलाब की पंखुड़ियाँ बना दें और फिर हल्का हरा रंग छिड़क दें। बादाम-पिस्ते की बारीक कतरन चाशनी वाले गोलों पर सजा दें। ऊपर से केसर डाल दें। लीजिए तैयार है रोजी गोले।
और भी
रंगीन गुझिया विद बूँदी
कलर्ड छेना टिक्की
ड्रायफ्रूट-सेंवई खीर
शाही भरवाँ गुझिया
खरबूजे के बीज के लड्डू
मावा मिश्री लड्डू