मुख पृष्ठ > विविध > व्यंजन > मीठे पकवान > पनीर-ब्रेड की खीर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
पनीर-ब्रेड की खीर

सामग्री :
1 लीटर दूध, 150 ग्राम पनीर, चीनी स्वाद अनुसार, पानी 1/2 कप, 2 ब्रेड के पीस किनारे कटे हुए, 1 टेबल स्पून वनीला कस्टर्ड पावडर, 1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस, कटे बादाम, पिस्ता कटा हुआ, चिरौंजी एक-एक टेबल स्पून।

विधि :
सर्वप्रथम आप दूध को उबालें। फिर धीमी आँच पर 15 से 20 मिनट तक चलाते रहें। 50 ग्राम पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और बाकी कद्दूकस करें।

आधे कप पानी में स्वाद अनुसार चीनी, कसा हुआ पनीर, कटा पनीर डालकर धीमी आँच पर तब तक पकाएँ जब तक कि एक तार की चाशनी न बन जाए। फिर उसे दूध में डाल दें। ब्रेड पीस को थोड़े से दूध में भिगो दें। उसमें कस्टर्ड पावडर भी डालकर मिक्सी में या चम्मच से खूब अच्छी तरह फेट लें। फिर ब्रेड मिक्चर को दूध में डाल दें।

सारे मेवे भी दूध में डाल दें और 15 मिनट तक धीमी आँच पर पकाएँ। फिर वनीला एसेंस डालें। ठंडा या गरम जैसे भी चाहें खीर पेश करें।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
कॉर्न स्वीट रोल
दही फ्रूट शेक
भुट्टे के केसरी लड्डू
दही मेवा पुडिंग
तिल-बाजरे के मालपुए
मलाई कप