मुख पृष्ठ > विविध > व्यंजन > मीठे पकवान > कॉर्न स्वीट रोल
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
कॉर्न स्वीट रोल
ND

सामग्री :
1 कप भुट्टे कीस कर पीसे हुए, 4 छोटे चम्मच शुद्ध घी, 1 कप शक्कर, 1/4 चम्मच इलायची पावडर, नारियल बूरा 2 चम्मच। भरावन सामग्री : 1 कप भुना मावा, 1/2 कप पिसी शक्कर, 1/4 चम्मच पिसी इलायची, 4-5 बारीक कटी पिस्ता, थोड़ा-सा खाने का हरा रंग, 4-5 बूँद केवड़ा एसेंस।

विधि :
कड़ाही में घी डालकर गर्म होने पर भुट्टे का पेस्ट डालकर अच्छी तरह चलाएँ। गुलाबी होने तक भुनें, फिर उसमें 1 कप शक्कर मिलाएँ और पुनः भुनें। जब तक सारी शक्कर घुल न जाए। अब कड़ाही उतारकर मिश्रण में इलायची पावडर मिक्स कर दें।

अब भरावन के लिए भुने मावे में पीसी शक्कर, इलायची पावडर, बारीक कटी पिस्ता, हल्का हरा रंग (खाने का) अच्छी तरह मिला लें। अब भुट्टे के मीठे मिश्रण की छोटी-छोटी गोलियाँ बनाकर बीच में मावे का हरा मिश्रण रखती जाएँ। चारों ओर बंद कर गोल आकार दें फिर हाथ से रोल बनाती जाएँ। सभी रोल बनाने पर एक-एक रोल नारियल बूरा में लपेटती जाएँ। रोल प्लेट में सजाकर ऊपर से केवड़ा एसेंस छिड़क दें। लीजिए भुट्टे के स्वादिष्ट मीठे रोल तैयार हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
दही फ्रूट शेक
भुट्टे के केसरी लड्डू
दही मेवा पुडिंग
तिल-बाजरे के मालपुए
मलाई कप
मोठ के मठिए