सामग्री : 2 कप मीठा दही, 2 कप केला और सेब का गूदा, एक संतरे का गूदा, 1 कप मीठी क्रीम, 1 कप चीनी, 1 नींबू का रस, थोड़ी-सी पुदीने की पत्तियाँ।
विधि : फलों के गूदे में चीनी मिलाकर अच्छी तरह मेश कर लें। दही में 2 कप पानी मिलाकर फेंटें और फलों के मिश्रण में मिला दें।
उसी में नींबू का रस भी मिला दें। खूब ठंडा करें। फेंटकर गिलासों में डालिए। क्रीम और पुदीने की पत्तियों से सजाकर पेश करिए।
|