मुख पृष्ठ > विविध > व्यंजन > मीठे पकवान > भुट्टे के केसरी लड्डू
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
भुट्टे के केसरी लड्डू
Ravindra SethiaND

सामग्री :
भुट्टे के दाने 400 ग्राम, शक्कर बूरा 350 ग्राम, मावा 100 ग्राम, दूध एक कप, खोपरा बूरा 50 ग्राम, हरी इलायची 5, किशमिश, बादाम, काजू, केसर लच्छे 8-10, देशी घी 200 ग्राम।

विधि :
सर्वप्रथम दूध में केसर को गलाकर घोंट लें। काजू, बादाम को बारीक कतर लें। इलायची पीसकर अलग रख लें। भुट्टे के दानों को दूध डालकर मिक्सर में बारीक पेस्ट बना लें। कड़ाही में घी डालकर पेस्ट को धीमी आँच पर बादामी होने तक भुनें। भुनने पर पेस्ट घी छोड़ देगा। इस पेस्ट में केसर का घोल डाल दें। इसे निकालकर अलग रख दें। कड़ाही में मावा डालकर भुनें।

अब भुने हुए भुट्टे का पेस्ट, भुना मावा, शक्कर बूरा डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। जब एक-सा हो जाए तो खोपरा बूरा, इलायची पावडर, काजू, बादाम, किशमिश डालकर अच्छी तरह मिला दें व मुट्ठी की मदद से गोल-गोल आकार दे दें। लीजिए केसरयुक्त भुट्टे के केसरस्वादिष्ट लड्डू तैयार हैं। खुद भखाएऔरोखिलाएँ
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
दही मेवा पुडिंग
तिल-बाजरे के मालपुए
मलाई कप
मोठ के मठिए
मीठी मठरी
मैच बॉक्स