सामग्री : 100 ग्राम मीठा ताजा दही, 1 कप चीनी, 1 कप क्रीम, 1 कप कतरा हुआ मेवा, 100 ग्राम जेली क्रिस्टल। विधि : एक कप पानी को गरम करके उसमें जेली क्रिस्टल घोलिए। दही में चीनी डालकर खूब फेंटिए और जेली घोल मिला दीजिए। एक जेली बनाने वाले साँचे को गीला करके उसमें घोल डालिए और उसको फ्रीज में ठंडा होने रख दीजिए। जब जेली थोड़ी-थोड़ी जमने लगे तो उसमें मेवा डालकर फेंटिए और उसे फिर से जमने रख दीजिए। अच्छी तरह जम जाए तो जेली को एक प्लेट में निकालिए और क्रीम से सजाकर ठंडी-ठंडी पेश करिए। |